करंट लगने से बालिका की मौत
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कमरे में लगी विंडो में करंट उतरने से खेल रही एक 5 वर्षीय बालिका को करंट लग गया ।वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय मैं भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया है। जनपद बहराइच के थाना जरवल रोड क्षेत्र के हसनापुर देवरिया गांव के रहने वाले हैदर अली की 5 वर्षी पुत्री की इतरा फातिमा अपनी मां चुन्नी के साथ ननिहाल किंतूर गांव के रहने वाले फरीद के घर एक सप्ताह पहले आई थी। सोमवार को अन्य बच्चों के साथ वह घर में ही खेल रही थी। कमरे में लगे विंडो के पास से बिजली की वायरिंग गुजारी है खेलते हुए बच्चो के साथ विंडो के पास पहुंच गई ।और वह करंट की चपेट में आ गई । मौके पर ही गिर कर बेहोश हो गई साथ में खेल रहे बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। और शव को परिजन लेकर घर चले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉ अजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची की मौत हो चुकी थी।









