प्राइवेट भूमि धारक किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा, सर्विस रोड निर्माण में आ रही बाधा

प्राइवेट भूमि धारक किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा, सर्विस रोड निर्माण में आ रही बाधा

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। चौकाघाट क्रॉसिंग पुल की सर्विस रोड का निर्माण कार्य आम जनता की सुविधा के लिए शुरू तो कर दिया गया है लेकिन निजी भूमि धारक किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उनमें नाराजगी है।पहले मुआवजा मिले फिर सर्विस रोड बनाई जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।कार्यदाई फर्म की किसानों की भूमि तक पहुंचते ही निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गई है। किसानों ने मांग की है कि मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू कर भुगतान कराया जाए ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। सेतु निगम के अफसर इस विषय पर गंभीर नहीं दिख रहे। किसानों के मुआवजे का शीघ्र भुगतान कराने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत बनी है। ।