विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, समस्त थानों एवं चौकियों में तम्बाकू सेवन एवं धूम्रपान न करने की दिलाई गई शपथ
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स,पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को तम्बाकू मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को तम्बाकू उत्पादों के सेवन एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने,तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों,थानों एवं चौकियों में पुलिसकर्मियों को तम्बाकू एवं धूम्रपान का सेवन न करने तथा जनसामान्य को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई ।









