पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह की उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले उ0नि0 सशस्त्र पुलिस राजकिशोर सिंह की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें,जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बनी रहें। पुलिस विभाग को दिया गया यह जीवन पुलिस विभाग आपका सदैव आभारी रहेगा। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।









