उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी 9 से 13 मार्च तक तीन जिलों में करेंगी जनसुनवाई

9 मार्च को बलरामपुर,11 को संत कबीर नगर और 13 को कुशीनगर में करेंगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी 9 से 13 मार्च तक तीन जिलों में करेंगी जनसुनवाई

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी 9 से 13 मार्च तक प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान वह पीड़ित महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी।

 उक्त जानकारी महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी ने देते हुए बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 09 मार्च को बलरामपुर, 11 मार्च को संत कबीर नगर तथा 13 मार्च को कुशीनगर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। सभी स्थानों पर जनसुनवाई जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। जनक नंदनी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण तथा उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला आयोग लगातार जिलों में जाकर जनसुनवाई कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की समस्या या अन्याय हुआ है तो वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।