92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टाप टेन मे स्थान किया हासिल

92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टाप टेन मे स्थान किया हासिल

छितही की बेटी अनअमता फातिमा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल करके बढ़ाया गांव का गौरव - नाथनगर ब्लॉक के ग्राम छितही निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी असजद हुसैन की पुत्री हैं अनअमता फातिमा - डॉक्टर बन समाज की सेवा करना चाहती है राज ग्लोबल एकेडमी खलीलाबाद की छात्रा संतकबीरनगर। प्रतिभा सिर्फ बड़े शहरों की जागीर नहीं होती है। कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और खुद को साबित करने का जज्बा हो तो गांवों के नौनिहाल भी सफलता के शिखर का ताज साबित हो सकते हैं। इसकी बानगी पेश करके छितही की बेटी अनअमता फातिमा ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 10वीं के परीक्षा परिणाम में 92 प्रतिशत अंक हासिल करके मिशाल पेश किया है। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम छितही निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी असजद हुसैन की पुत्री एवम् प्रतिष्ठित व्यवसाई अतहर हुसैन की पौत्री अनअमता फातिमा जिला मुख्यालय स्थित राज ग्लोबल एकेडमी खलीलाबाद की छात्रा है। अनअमता फातिमा की यह स्वर्णिम सफलता क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादाई मानी जा रही है। छितही जैसी बड़ी ग्राम पंचायत में बालिका शिक्षा की व्यापकता सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में गांव के हर तिलस्म को तोड़ कर इस मिट्टी की बेटी ने ना सिर्फ "बेटियां किसी से कम नहीं" कहावत की मिशाल को धरातल पर उतारा बल्कि ऐतिहासिक परिणाम हासिल करके गांव की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन गई। भविष्य में अनअमता फातिमा का सपना डॉक्टर बन कर समाज के दीन दुखियों की मदद करने का सपना है। बुधवार को बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में गौरवशाली मुकाम हासिल करके परिवार, समाज और गांव का नाम रोशन करने पर क्षेत्र के लोगों ने इस बेटी को बधाई और शुभकामनाएं दिया। बधाई देने वालों में सपा नेता एवम् अंतरराष्ट्रीय शायर असद, समाजसेवी शंभू वर्मा, युवा, महताब आलम बब्बू, रोज सेवक रामराज, ग्राम प्रधान अलीमुलकदर उर्फ ढिलढिल, पूर्व प्रधान दिलदार हुसैन, जबीउल्लाह खान, सुहैल खान सहित क्षेत्र के लोगो ने बधाई दिया है।