ईद-उल-अज़हा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने दी शुभकामनाएं

गोरखपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया।

ईद-उल-अज़हा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने दी शुभकामनाएं
Ai इमेज

विभव पाठक

निष्पक्ष जन अवलोकन

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर की ओर से जनपदवासियों एवं समस्त देशवासियों को पवित्र पर्व ईद-उल-अज़हा की हार्दिक मुबारकबाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण, प्रेम और इंसानियत का संदेश देने वाला पावन पर्व है। यह त्योहार समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता को मजबूत करता है।

उन्होंने सभी लोगों से प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं गोरख लाल श्रीवास्तव, सतेंद्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, राजीव कुमार पांडेय, उत्कर्ष पाण्डेय, ज्ञानेंद्र शाही, गणेश मिश्रा, प्रवीण तिवारी, संतोष उपाध्याय एवं राजेश निषाद ने भी समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

नेताओं ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांस्कृतिक एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है तथा सभी पर्व हमें मिलजुल कर रहने और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।