युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने क्षेत्र के प्रधानों एवं संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक

युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी  ने  क्षेत्र के प्रधानों एवं संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा रामनगर बाराबंकी। भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी राहुल ने अपने निज आवास पर क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों व सँभ्रात जनों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों व रीतियों तथा केंद्र व प्रदेश द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनों तक पहुचाने व पार्टी की मजबूती पर बल दिया। यही नहीं जाति बिरादरी व मजहब से अलग हटकर सभी को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में युवा नेता का हर स्तर से सहयोग करने की प्रधानों व बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी मंशा जाहिर की सभी लोगों का यह भी कहना था कि शिव प्रकाश अवस्थी दमदार युवा नेता होने के साथ-साथ वह स्थानीय भी है इसलिए हम सभी लोग हर स्तर से सहयोग करेंगे। शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हो पर चलकर समाज व क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। आगामी चुनाव में यदि पार्टी ने मुझे मौका दिया तो पूरी मजबूती से चुनाव लड़ूंगा तथा क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सभी प्रधानगणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान कधई यादव पप्पू यादव दुर्गेश निषाद सुभाष प्रधान प्रतिनिधि दिलेराम यादव सुनील शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य उमाशंकर राजेंद्र प्रसाद मिश्रा सहित क्षेत्रीय संभ्रांत जन मौजूद रहे।