करंट लगने से युवक घायल ।।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले शिवप्रसाद 48 वर्ष बुधवार के दोपहर आम तोड़ने के लिए पेड पर चढ़े थे। ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन से उनका सर टच हो गया। जिससे करंट लगने से वह नीचे गिर गए । मौके पर मौजूद परिवारीजनों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।









