सिरौली गौसपुर उप जिलाधिकारी की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही जनता की हर समस्या का समाधान अनिल सरोज
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।चौकाघाट मरकामऊ मार्ग स्थित जर्जर कटका पुल से लगातार गुजर रहे मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपरों पर मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रोक लगा दी। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम रामनगर और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मार्ग पर डंपरों के आवागमन के साथ-साथ चल रहे खनन कार्य को भी बंद करा दिया।जानकारी के अनुसार थाना बदोसराय क्षेत्र के पुरनिया टिकुरी गांव में पिछले कई दिनों से जेसीबी मशीनों के माध्यम से मिट्टी का खनन कर बिक्री की जा रही थी। खनन स्थल से निकलने वाले ओवरलोड डंपर चौकाघाट मरकामऊ मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इसी मार्ग पर स्थित कटका पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। पुल की खराब स्थिति को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग पहले ही हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार कर मिट्टी से लदे भारी डंपरों का आवागमन लगातार जारी था। तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण पुल पर किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की शिकायत किए जाने पर प्रशासन हरकत में आया।मंगलवार को एसडीएम रामनगर एवं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अजीत पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जर्जर पुल से डंपरों के आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी। साथ ही खनन कार्य भी रुक गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीम रामनगर आनंद कुमार तिवारी ने बताया जर्जर पुल से गुजरने वाले मिट्टी लदे डंफरो पर रोक लगाई गई हैं यदि अब कोई भी भारी वाहन इस पुल से निकलता पाया गया तो कठोर कार्यवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम सिरौली गौसपुर में बताया सरकारी कार्य मिट्टी का खनन चल रहा है यदि अन्य जगह मिट्टी बेची जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









