बडे मंगलवार को कोटवाधाम के हनुमान मंदिर, तहसील मुख्यालय के सामने इत्यादि स्थानों पर भन्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया

बडे मंगलवार को कोटवाधाम के हनुमान मंदिर, तहसील मुख्यालय के सामने इत्यादि स्थानों पर भन्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। मंगलवार को क्षेत्र के कोटवाधाम, सिरौलीगौसपुर इत्यादि स्थानों पर भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया। मंगलवार को तहसील मुख्यालय के सामने लवलेश कुमार शाहू द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में हनुमान जी महराज की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए भन्डारे का शुभारंभ किया गया जिसमें राजेन्द्र वर्मा, राजाराम गौतम परमानंद साहू प्रेमकुमार वर्मा,पवन कुमार वर्मा प्रधान धुसेडिया विजय बाजपेयी शिवम साहू आनन्द साहू, रमेश, सुरेश अवधेश सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया। कोटवा धाम के हनुमान मंदिर पर पूदन गुप्ता,बब्लू गुप्ता आकाश गुप्ता,सूरज गुप्ता आदि ने भन्डारे में छोला चावल प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को ग्रहण कराकर पुण्य कमाई।