हर चेहरे पर हो मुस्कान : डॉ. सोनी सिंह

सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए मनाएं होली : डॉ.सोनी सिंह

हर चेहरे पर हो मुस्कान : डॉ. सोनी सिंह

संत कबीर नगर। जनपद की प्रतिष्ठित समाज सेविका डॉ. सोनी सिंह ने होली के पावन अवसर पर देश, प्रदेश एवं जनपद वासियों को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की प्रेरणा देता है। डॉ. सोनी सिंह ने सभी से अपील की कि होली को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली आनंद तभी है जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। अंत में उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और खुशहाली लेकर आए।