होली पर्व समाज में एकता, सद्भाव और खुशियों का संदेश देता है : जनक नंदिनी
संत कबीर नगर 3 मार्च। जनपद में होली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने समस्त जनपद वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और खुशियों का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए, यही उनकी कामना है। अंत में उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।








