संत कबीर नगर में सुभासपा की तैयारी तेज,10 मई को महारैली
अरुण राजभर ने अब्दुल अज़ीम को माला पहनाकर किया सम्मान, दिखा आत्मीयता का संदेश
संत कबीर नगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की 10 मई को खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल मैदान में प्रस्तावित महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का धनघटा विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम ने अरुण राजभर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस बीच एक खास और भावनात्मक क्षण तब देखने को मिला जब अरुण राजभर ने अपने गले में पड़ी मालाओं को उतारकर अब्दुल अज़ीम को पहनाया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश दिया और दोनों नेताओं के बीच मजबूत तालमेल व आत्मीय संबंधों को दर्शाया। अरुण राजभर ने इस मौके पर अब्दुल अज़ीम की पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर ही आगामी महारैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 10 मई को आयोजित होने वाली महारैली को लेकर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जा रही है।









