भाजपा गोरखपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, 13-15 जून को सभी ब्लॉकों में जन कल्याण शिविर

गोरखपुर में भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने 13-15 जून को सभी ब्लॉकों में जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और योग दिवस कार्यक्रमों की जानकारी दी।

भाजपा गोरखपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, 13-15 जून को सभी ब्लॉकों में जन कल्याण शिविर
पीपीगंज नगर पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा गोरखपुर जिला इकाई की मासिक बैठक को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान, साथ में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी।

विभव पाठक

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की गोरखपुर जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को पीपीगंज स्थित नवनिर्वाचित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीराम चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत वैश्विक स्तर पर अधिक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में उभरा है। श्रीराम चौहान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13, 14 और 15 जून को जिले के सभी ब्लॉकों में जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र एवं वंचित लोगों को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि 16 और 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 500 से अधिक प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 17 से 20 जून के बीच केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला का भी आयोजन होगा, जिसमें विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान तकनीकी जानकारी एवं अपने अनुभव साझा करेंगे। वहीं 21 जून को जिले के सभी मंडलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, विजय शंकर यादव, डॉ. आरडी सिंह, महंत सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, ब्रह्मानंद शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा, कृपाल सिंह, सदानंद शर्मा, बलबीर यादव, राकेश चौधरी, उमाशंकर निषाद, पशुपतिनाथ अग्रहरि, त्रिभुवन पासवान, डोरा सिंह, राघवेंद्र चतुर्वेदी, के.एम. मझवार, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह, अश्वनी जायसवाल, कौलबास सिंह, गीतांजलि श्रीवास्तव, रतन प्रकाश दुबे, अखंड प्रताप सिंह, नीरज दुबे, रामप्रवेश तिवारी, अनिल कुमार और विनय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।