प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने खजनी में किया जनसंपर्क
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान के तहत विभिन्न प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों की जानकारी साझा की।
विभव पाठक
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने खजनी क्षेत्र में विभिन्न प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। अभियान का उद्देश्य समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को सरकार की नीतियों से जोड़ते हुए राष्ट्र विकास के कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. रामाज्ञा सिंह, डॉ. अमित वैद्य, डॉ. भानु प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ व्यापारी विजय कुमार से भेंट कर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा देने का कार्य करता है और किसी भी राष्ट्र के विकास में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जनार्दन तिवारी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि वे सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा उनवल मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने कहा कि संगठन द्वारा चलाया जा रहा प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया और कहा कि प्रबुद्ध जनों के साथ सतत संवाद संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद, जिला मंत्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, राजाराम कन्नौजिया, नगर पंचायत उनवल अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, किसान मोर्चा जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहनी, विजय तिवारी, शशि शेखर सिंह, मंडल महामंत्री सतीश उपाध्याय, योगेश वर्मा, नागेन्द्र पाण्डेय, गौकरण प्रसाद, रमेश तिवारी, अनिल पाण्डेय, विनय त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा, आलोक सिंह, राजेश सिंह एवं शिवम मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।









