प्रबुद्ध नागरिक सम्मान अभियान के तहत सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रनिया दौरा, समाजसेवी राजू सिंह चौहान का किया सम्मान
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे"प्रबुद्ध नागरिक सम्मान अभियान" के अंतर्गत अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बुधवार को कस्बा रनिया में विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने गली-गली जाकर जनसंपर्क किया और समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित लोगों से संवाद स्थापित किया। इसी क्रम में सांसद देवेंद्र सिंह भोले चिटिकपुर चौराहे पहुंचे, जहां क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी राजू सिंह चौहान का गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजू सिंह चौहान ने सांसद का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। सांसद द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही चिटिकपुर चौराहे पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हो गए। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने भाजपा की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं और नागरिकों से पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुड़े रहने की अपील की। सांसद ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनता के सहयोग की भी अपेक्षा की। वहीं उपस्थित लोगों ने सांसद को आश्वस्त किया कि वे भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे और विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर पप्पू शर्मा, डॉ. आर.एन. अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पिंकू भइया, शाहिद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं विकास के संकल्प के साथ









