भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी होंगे व्यापक जन कल्याणकारी योजनाओ की जन जागरूकता कार्यक्रम

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी होंगे व्यापक जन कल्याणकारी योजनाओ की जन जागरूकता कार्यक्रम

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर।जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के बारे में दी विस्तृत मीरजापुर 04 जून 2026- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियो से परिपूर्ण 07 जून 2026 को 12 वर्ष पूर्ण होने एवं यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के थीम पर विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारियो के दृष्टिगत प्रदेश के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आइ0 एवं निवेश प्रोत्साहन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नदीं’ आज अष्टभुजा गेस्ट हाउस में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियो के साथ बैठक कर प्रतिदिन के कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा की। बैठक उपाध्यक्ष राज पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर सरोज, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह के अलावा सभी सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के थीम पर आयोजित कार्यक्रम के तैयारियो के बारे में जानकारी दी। मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवंटित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अमृत सरोवरो, तालाब व जल स्रोतो की स्वच्छता एवं पुर्नजीवन अभियान के अन्तर्गत आयोजित कर वृक्षारोपण कराया जाए। वृक्षारोपण अभियान में विद्यालयो एवं स्वंय सहायता समूहो, सरकारी गैर सरकारी संस्थाओ, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानो का सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि निजी भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करने के लिए पंचायती राज, ग्राम्य विकास व राजस्व विभाग के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए इसके अन्तर्गत जनपद के प्रबुद्धजनो, चिकित्सको, अधिवक्ताओ, सामाजिक कार्यकर्ताओ, शिक्षाविद एवं विभिन्न वर्गो के प्रबुद्धजनो से संवाद स्थापित कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियो की जानकारी पहुंचाई जाए साथ ही वृक्षारोपण के अभियान के तहत नागरिको को स्वंय पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया जाए। अभियान के तहत ‘‘सरकार आपके द्वार’’ स्वरूप जन समस्याओ त्वरित व मौके पर निस्तारण पर विशेष बल दिया जाए। मा0 मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सबसे गंदे सार्वजनिक स्थलो को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाया जाए। जिला स्तर पर युवाओं और महिलाओ को सम्मिलित किया जाए। प्रत्येक विधानसभा में एक दिन मा0 विधायकगण अपने विधानसभा अन्तर्गत व्यतीत करेंगे। सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणो को पूरे सप्ताह में अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 10 किलोमीटर पैदल मार्च कर योजनाओ का प्रचार प्रसार करेंगे तथा ग्राम चैपाल एवं रात्रि प्रवास करेंगे। 12 जून 2026 से 14 जून को सभी प्रभारी मंत्री अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि के द्वारा जिलो में प्रेस वार्ता किया जाएगा तथा मीडिया सवांद मे जैस-केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियो प्रसार साहित्य का भी वितरण किया जाए। 14 जून 2026 से 16 जून 2026 तक विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र मुख्यालयो पर जन कल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया जाए। इन शिविरो में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वानिधि योजना, अटल पेंशन सहित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जाएगी तथा लाभार्थियो के सफलता की कहानी का प्रदर्शन शिविर में किया जाएगा। सम्बन्धित विभागो के अधिकारी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायेंगे। 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक जनपद स्तरीय विकास प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी में महिला सशक्तिीकरण, गरीब कल्याण, आधारभूर संरचना, विकास, अध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास, कानून व्यवस्था एवं आन्तरिक सुरक्षा क्षेत्र में परिवर्तन- ‘‘पहले और अब’’ की थीम प्रदशित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती एवं जल संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम 18 एवं 19 जून 2026 को आयोजित किए जायेंगे जिसके अन्तर्गत गौ आधारित प्राकृतिक, जल संरक्षण, कम लागत एवं अधिक आय आधारित कृषि तकनीक पर विशेष सत्र आयोजित किए जाए तथा किसानो के साथ सवांद भी स्थापित किया जाए। 21 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य आयोजन पूरे जनपद में किया जाए जिसमें युवाओ, महिलाओ, एन0सी0सी0, पुलिस, स्वंय सेवी संगठनो एवं आम नागरिको की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके पूर्व 20 जून 2026 को रात्रि चैपाल का आयोजन होगा जिसमें जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त वातावरण में आयोजित किया जाए तथा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे अधिकाधिक नागरिक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित हो सकें। प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी द्वारा प्रशासनिक समन्वय कोर कमेटी के द्वारा विगत बैठक मे दिए गए दिशा निर्देशो व मा0 जनप्रतिनिधियो के द्वारा की गई शिकायतो के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। मा0 मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी विशेष कर अवर अभियंता स्तर के किसी भी उपभोक्ता व जनप्रतिनिधि का फोन उठाए किसी कारणवश यदि नहीं उठा पाते है बैक काल कर वार्ता कर उनकी बातो को सुने तथा उनका समाधान करे। इसके पूर्व मा0 मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आइ0 एवं निवेश प्रोत्साहन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नदीं’ ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में ही बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित अन्न प्रासन कार्यक्रम के अन्तर्गत नव निहाल बच्चो को अन्न प्रासन कराया तथा खिलौना भी दिया। कार्यक्रम के तहत विन्ध्य पोषण पोटली भी महिलाओ को प्रदान किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा आयोग, मा0 विधायक नगर, मा0 विधायक मड़िहान, मा0 विधायक मझवां, जिला अध्यक्ष भाजपा व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर महामंत्री भाजपा रवि पाण्डेय, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, डिप्टी कलेक्टर संतोश ओझा के अलावा सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।