25 युवाओं ने किया उद्योग के लिए पंजीकरण
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से स्थानीय ब्लॉक के सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत शिविर लगाया गया। जिसमें 60 युवा उपस्थित हुए । इनमें से 25 युवाओं को स्वरोजगार इकाई की स्थापना के लिए पंजीकरण कराया है। मौके पर ही छह युवाओ के आवेदन कंप्लीट कर संबंधित बैंक ऑफ फॉरवर्ड किए गए हैं। इस मौके पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से अशोक चक्रवर्ती जिला प्रबंधक रवि सिंह शिवम रावत डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि मौजूद रहे।









