भाजपा की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा नेता राहुल अवस्थी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। भाजपा के सक्रिय युवा नेता एवं विधानसभा क्षेत्र के संभावित दावेदार शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर पार्टी की रीति-नीति तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि राहुल अवस्थी क्षेत्र के युवा एवं ऊर्जावान नेता हैं। कस्बे के निवासी होने के कारण उनकी क्षेत्र के लोगों से सीधी जुड़ाव और पहचान है। अधिक से अधिक लोग उनके साथ जुड़कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।प्रधानों ने विश्वास जताया कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में राहुल अवस्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्रधान दुर्वेश निषाद ,पप्पू यादव,आनंद अवस्थी,मुदित अवस्थी, कँधई यादव,सुभाष कुमार,सुनील शर्मा, दिल्लेराम,शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।









