संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़, 945 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई।

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़, 945 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 945मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण दी गई हैं। वहीं अस्पताल के नये सी एम एस डाक्टर अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर ओ पी डी,दवा वितरण केन्द्र, आयुष्मान कांउटर पैथालॉजी,एक्सरे, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में नवागत सी एम एस डाक्टर अजय सिंह ने पूर्व कार्यवाहक सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी,के साथ ओ पी डी, पैथालॉजी, एक्सरे, इमरजेंसी, वार्डों तथा आयुष्मान कांउटर आदि का निरीक्षण किया एंव सम्बन्धितों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। गुरुवार को 945 मरीजों का उपचार डाक्टर नीरज वर्मा, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर ओमप्रकाश डाक्टर नेम श्री सोनकर इत्यादि चिकित्सकों ने किया।