*कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत से अभिभूत हुआ :नितिन नवीन

*कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत से अभिभूत हुआ :नितिन नवीन

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत से अभिभूत हुआ :नितिन नवीन* भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिलाध्यक्स निर्भय पांडे के नेतृत्व में नाैहझील के बाजना कट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा, कि आज कृष्ण की नगरी में अध्यक्ष होने के बाद पहली बार मेरा प्रवास हुआ है। सभी को प्रणाम। पवित्र भूमि को नमन। उन्होंने कहा अध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत कृष्ण नगरी से हुई है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने उत्तम प्रदेश बनाया। आज हर राज्य विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश उसका नेतृत्व कर रहा है। आज राज्य विकास कर रहे हैं तो इसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मथुरा की नगरी में भी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जा रहा है। हर सनातनी गर्व कर रहा है। आज विदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में सड़कें दिख रही हैं।प्रधानमंत्री ने हमेशा विकास योजना आगे बढ़ने को अंतिम व्यक्ति को भी जोड़ा। प्रधानमंत्री ने हमेशा विकास योजना आगे बढ़ने को अंतिम व्यक्ति को भी जोड़ा। प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करता हु कि समाज के हर वर्ग की चिंता की। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत के कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, कृषि मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, जिला प्रभारी अशोक कटारिया जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, मांट विधायक राजेश चौधरी, जिलामहमंत्री अनिल चौधरी सत्यपाल चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, अजय परखम,भानु प्रताप, तरुण सैनी समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे