टीम द्वारा बालिका के परिजनों को वैवाहिक संपन्न करने को कहा गया

टीम द्वारा बालिका के परिजनों को वैवाहिक संपन्न करने को कहा गया

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ थाना चोपन अंतर्गत तेलगुड़वा मोड़ पर बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से सुधा गिरी धर्मवीर सिंह एवं राम निहोर तथा थाना चोपन पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बालिका के परिजनों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए। जांच में पाया गया कि बालिका बालिग है, जिसका विवाह कराया जा रहा था। टीम द्वारा बालिका के परिजनों को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करने को कहा गया। टीम ने उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन से अपील की कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति एवं दंडनीय अपराध है। यदि आपके आसपास कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।