चित्रकूट पुलिस ने ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) सोमवती मास अमावस्या मेले में आए श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी एवं कालाजाम का प्रसाद वितरित किया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक श्यामदेव सिंह (थाना पहाड़ी) द्वारा ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) सोमवती मास अमावस्या मेले में आए श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी एवं कालाजाम का प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट पुलिस द्वारा विगत 33 माह से सीतापुर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु नियमित रूप से फल, हल्का नाश्ता एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा चित्रकूट पुलिस की इस जनसेवी पहल की सराहना की गई।









