घघसरा के अविनाश गुप्ता का Project Associate (PAT) पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

गोरखपुर के घघसरा बाजार क्षेत्र के डुमरी निवासी अविनाश गुप्ता का Project Associate (PAT) पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

घघसरा के अविनाश गुप्ता का Project Associate (PAT) पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान
प्रोजेक्ट एसोसिएट(PAT) पद पर चयनित डुमरी निवासी अविनाश गुप्ता

विभव पाठक

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा बाजार क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि डुमरी निवासी युवा प्रतिभा अविनाश गुप्ता, पुत्र श्री दिलीप गुप्ता, का कसर के अंतर्गत Project Associate (PAT) पद पर चयन हुआ है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अविनाश गुप्ता ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि अविनाश की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

परिजनों ने बताया कि अविनाश शुरू से ही पढ़ाई और अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहे हैं। उनकी मेहनत और परिवार के सहयोग का ही परिणाम है कि आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे होनहार युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन होता है।

अविनाश गुप्ता की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत घघसरा बाजार तथा डुमरी क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है और उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।