बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव

बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर । क्षेत्र के कोटवाधाम में मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। भक्तों ने पवित्र अभरन सरोवर में स्नान किया और स्वामी जी की समाधि पर चादर व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मान्यता है कि मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के साथ कोटवाधाम, जैदपुर, फतेहपुर सहित दूर-दराज के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने पहले अभरन सरोवर में स्नान और आचमन किया। इसके बाद लंबी कतारों में लगकर स्वामी जी की समाधि पर चादर, फूल-माला, इत्र और प्रसाद अर्पित किया। पूरा मंदिर परिसर 'बड़े बाबा की जय' और 'सत्यनाम' के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने बड़ी गद्दी के महंत निलेंद्र बक्स दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत ने सभी भक्तों के सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की।