जो छात्र परिश्रम करेगा सफ़लता उसी को मिलेगी-विधायक हरीश शाक्य

निष्पक्ष जन अवलोकन

जो छात्र परिश्रम करेगा सफ़लता उसी को मिलेगी-विधायक हरीश शाक्य

बिल्सी ।नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के 10वी के छात्र पवन श्रीवास्तव ने जिले में दसवाँ और विद्यालय में टॉप किया।जिसको बिल्सी विधायक ने आज कॉलेज परिसर पहुचकर टॉपर छात्र को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।विद्यालय परिवार ने बिल्सी विधायक का आभार व्यक्त किया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि मैं पवन को बधाई देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पवन ऐसे ही इंटर की परीक्षा में भी अपने कॉलेज और अपनी विधानसभा का नाम रोशन करें।मैं विद्यालय प्रबंध समिति एवम अध्यापकों को भी बधाई देता हूं कि इन्होंने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ऐसे बच्चों को शिक्षा देकर हमारे विधानसभा का नाम रोशन किया है।जो छात्र परिश्रम करेगा सफ़लता उसी को मिलेगी।जो परिश्रम करेगा वह उसे हासिल कर लेगा। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेश गुप्ता ,उप प्रबंधक डीके गुप्ता ,प्रबंध समिति से राजीव वार्ष्णेय ,संजीव वार्ष्णेय ,प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा,प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय,अध्यापकगण गीता रानी,शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शंखी उपस्थित रहे।