कोटिल्य परिषद मनाएगा भगवान परशुराम जयंती, 19 अप्रैल को भव्य आयोजन
कोटिल्य परिषद गोरखपुर द्वारा 19 अप्रैल को दीवानी कचहरी परिसर में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन, सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश।
विभव पाठक
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर। कोटिल्य परिषद, गोरखपुर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में परिषद की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से दीवानी कचहरी परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान राणा पाठक, अश्वनी दुबे और राजेश दुबे ने बताया कि कोटिल्य परिषद एक सक्रिय सामाजिक संगठन है, जो समाजहित में कार्य करते हुए आपसी समन्वय और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। परिषद का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान परशुराम के विचारों को आत्मसात करें और आयोजन को सफल बनाएं।









