फ्यूचर लीडर्स स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

निष्पक्ष जन अवलोकन

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

बदायूँ/बिल्सी ।फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अर्थ डे बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष का थीम “हमारा गृह, हमारी जिम्मेदारी” रखा गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने पृथ्वी को सुरक्षित और संरक्षित रखने के महत्व को समझाते हुए सुंदर चार्ट्स, आकर्षक पेंटिंग्स और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने विचारों के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स में उनकी रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 1 से काव्या भारती और नित्या शाक्य कक्षा 2 से कंधाई लाल, रुद्र माहेश्वरी और मुदित, कक्षा 3 से अंशिका माहेश्वरी, आदित्य शाक्य और लक्ष्य चौहान कक्षा 4 से सूर्यांशी , इशू शर्मा और अंशिका कक्षा 5 से अनिका सिंह और भुवनेश कुमार, कक्षा 6 से गुनगुन, कक्षा 7 से सलोनी और शिवाक्ष गुप्ता, कक्षा 8 से आरुषि शाक्य प्रथम स्थान पर रहीं। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए सराहा और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करती हैं। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल में को-करिकुलर एक्टिविटी में भाग लेने से छात्रों को समय प्रबंधन करने में मजबूती मिलती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए पृथ्वी के सरंक्षण से सम्बन्धित बिंदुओ पर चर्चा की।  का समापन सभी छात्रों और शिक्षकों द्वारा "पृथ्वी को बचाएं" का संकल्प लेकर किया गया।। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ किया गया कि पृथ्वी की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है।इस अवसर पर  विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा,  जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी अनामिका सिंह,  निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, पारस चंद्र,  प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, दीक्षा वार्ष्णेय, ऐश्वर्या माहेश्वरी, , शालिनी शर्मा,  महिमा गुप्ता, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, अंजली सिंह, विश्वदीपक शर्मा( पी टी आई)  हर्षित शर्मा, प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक,  समरीन , दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, नेहा शर्मा, नेहा अंसारी, अमन कुमार सिंह, अर्पिता और शुभी शर्मा  उपस्थित रहे।