भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की निकाली भव्य शोभायात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूँ/बिल्सी। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर बिल्सी नगर में रविवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे उझानी स्टैंड स्थित गांधी पार्क से शुरू होकर बालाजी तिराहा, अटल चौक, मुख्य बाजार, थाना मोड़ होते हुए तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस परिसर पर संपन्न हुई। बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल स्वचालित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। शोभायात्रा में नगर सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति के संयोजक कंचन ओझा, ऋषिकांत उपाध्याय, रजनीश शर्मा व राहुल शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अक्षय दीक्षित, मोहित शर्मा,अमन मयंक शर्मा,हर्ष सोमानी,मृदुल शर्मा,अर्पित शर्मा ,प्रतीक चौहान,निखिल ,हरगोविन्द पाठक आदि लोग मौजूद रहे ।।









