पंजरौली में क्रिकेट लीग सीजन प्रथम में सतीश बाबा को कांग्रेस के मंण्डल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने मैन ऑफ द मैच ट्राफी देकर सम्मानित किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंजरौली में क्रिकेट लीग सीजन प्रथम में बुधवार को जलालपुर वर्सेज रमसहांय की टीम का मुकाबला हुआ। जलालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 83 रनों का स्कोर खडा किया।रमसहांय की टीम 76 पर आल आउट हो गई।इस मौके पर जलालपुर टीम के कप्तान सतीश बाबा को कांग्रेस पार्टी के मंण्डल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने मैन ऑफ द मैच ट्राफी देकर सम्मानित किया।इस मौके पर पंजरौली क्रिकेट लीग सीजन प्रथम कमेटी के सभी कार्यकर्ता एंव दर्शक मौजूद रहे।









