उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट -2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।25.04.2026, 26.04.2026 व 27.04.2026 को जनपद चित्रकूट के 07 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट -2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन चित्रकूट के कान्हा सभागार में विस्तृत ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की नकल, अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें।चित्रकूट पुलिस द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी में नामित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।









