मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सामूहिक परिक्रमा, आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सामूहिक परिक्रमा, आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सामूहिक परिक्रमा, आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के 54वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी रहे। प्रातः 7 बजे श्री बरहा के हनुमान जी मंदिर से प्रभु श्री कामतानाथ जी की सामूहिक परिक्रमा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय श्री हनुमान एवं जय कामतानाथ के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। परिक्रमा पूर्ण होने के उपरांत श्री बरहा के हनुमान जी मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रभु श्री हनुमान जी की आरती उतारी तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सफल एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात 5400 सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागिता की। पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के संकल्प को समर्पित है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु श्री कामतानाथ जी एवं संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रखते हुए राष्ट्र एवं समाज सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रखें। कार्यक्रम में विराट जी महाराज, अमितदास जी महाराज, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, आनंद पटेल, श्रवण पटेल, आशीष पांडेय, स्वाम प्रकाश मिश्रा, ब्रजेश शुक्ल, पी एन सिंह सभासद जुग्गू तिवारी राधेश्याम अग्रहरि, हेमंत सिंह, रवि गुप्ता, नीरज गर्ग, तीरथ द्विवेदी, सच्चिदानंद द्विवेदी, प्रमोद पटेल, विनय उपाध्याय, पिंटू त्रिपाठी, छोटा गुप्ता भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।