भूमि की पैमाइश करने पहुँचे चकबंदी अधिकारियों को पिंडोल के गामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर टीम को बापस भेजा तहसील

निष्पक्ष जन अवलोकन

भूमि की पैमाइश करने पहुँचे चकबंदी अधिकारियों को पिंडोल के गामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर टीम को बापस भेजा तहसील

बदायूँ/बिल्सी ।तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में चकबंदी कर्मचारी जिसमें कानूनगो भगवत शरण चकबंदी लेखपाल कपिल कुमार तथा अन्य कर्मचारी जब किसानों की भूमि की पैमाइश करने खेतों पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने चकबंदी का विरोध किया विरोध करने में सबसे आगे अधिक तादाद में महिलाएं भी पहुंची तथा उन्होंने भी चकबंदी कर्मचारियों का खुलकर विरोध किया और जमीन की पैमाइश नहीं होने दी तथा चकबंदी कर्मचारियों और किसानों में तीखी बहस भी हुई इसके बाद तहसील से पहुंचे चकबंदी कर्मचारी खाली हाथ तहसील को वापस लौट गए । विरोध करने वालों में शैलेश शर्मा, अशोक शर्मा ,नरेश चंद, मोनू ,वीरेंद्र कुमार प्रजापति ,रोहन सिंह मौर्य अनेक सिंह दर्जन किसान मौजूद थे