बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026: मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों—चित्रकूट इंटर कॉलेज (चित्रकूट), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (कर्वी) तथा गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बेड़ी पुलिया) का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस, अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत प्रशासनिक प्रबंधों की सघन समीक्षा की। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं पर्यवेक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा की गरिमा से समझौता करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी सुनिश्चित करने तथा परीक्षा कक्षों में कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित साधनों (नकल) के प्रयोग की संभावना को पूर्णतः निरस्त किया जा सके।