राष्ट्रीय जन मानस संगठन की बैठक कोटवाधाम में हुई

राष्ट्रीय जन मानस संगठन की बैठक कोटवाधाम में हुई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। राष्ट्रीय जन मानस संगठन की मासिक बैठक राष्ट्रीय संयोजक रामदत्त रावत की अध्यक्षता एंव दिवाकर शुक्ला राष्ट्रीय महासचिव के संचालन में केन्द्रीय कार्यालय कोटवाधाम में हुई। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के विचार विमर्श के उपरान्त प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को गन्ना संस्थान बाराबंकी में खुली मासिक बैठक का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदीप कुमार यादव,रामनिहोर शाहू राम बरन रावत,डाॅ सत्यनाम शरण दास , छोटेलाल वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।