चौखण्डी गांव में दिमाग के बुखार से ग्रसित 14माह के बच्चे का उच्च स्तरीय के जी एम यू, डाॅ राम मनोहर लोहिया,अथवा पी जी आई में भर्ती करवा कर उपचार करवाने की सलाह सी एच सी सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डॉ आरिफ सिद्दीकी ने दी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर आरिफ सिद्दीकी स्वास्थ्य विभाग की टीम दिमागी बुखार के लक्ष्क्षण से ग्रसित 14 माह के बच्चे राज यादव पुत्र सालिक राम के घर पंहुच कर परिजनों को सलाह दी बच्चे का उपचार डाक्टर राम मनोहर लोहिया ,पी जी आई , या के जी एम यू अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार करवाने की सलाह दी। शुक्रवार को सी एच सी सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डॉ आरिफ सिद्दीकी स्वास्थ्य टीम के साथ चौखंण्डी गांव पंहुच कर 14 माह के बच्चे राज यादव के स्वास्थ्य की जांच करने के पश्चात पिता सालिक राम से वार्ता करते हुए उसे उच्च स्तरीय अस्पताल डाॅ राम मनोहर लोहिया , पी जी आई , अथवा के जी एम यू में भर्ती करवा कर बच्चे का उपचार कराने की सलाह दी।उन्होंने बच्चे के टीका करण का कार्ड चेक किया एंव परिजनों से बच्चे के स्वास्थ्य के बाबत अन्य जानकारी ली।और बच्चे के पिता को आश्वस्त किया कि उपर्युक्त अस्पतालों में जंहा भी भर्ती कराना चाहें वह स्वंय प्रयास कर उपचार करवा देंगे। इस सम्बंध में सी एच सी अधीक्षक ने बताया है कि 14 माह के राज यादव को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जंहा से उसे डाॅ राम मनोहर लोहिया को रेफर किया गया था।किन्तु लोहिया अस्पताल में भर्ती न हो पाने पर उसे सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती करवा कर 15 दिनों तक उपचार किया गया। सिविल अस्पताल से भी दिमागी बुखार के झटके कन्ट्रोल करने के पश्चात वंहा से के जी एम यू या पी जी आई में भर्ती कराने की सलाह दी गई थी।परन्तु परिजन उपरोक्त अस्पतालों को ले जाने के बजाय अपने घर ले आए थे। बुधवार को भी सी एस सी सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक के निर्देश पर डाॅ देव प्रताप सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम चौखण्डी गांव को पंहुच कर राज यादव के परिजनों को कन्वेंश कर लोहिया या पी जी आई में भर्ती करवा कर उपचार करवाने की सलाह दी गई थी।









