ड्रमंडगंज सड़क हादसे पर पालिका में शोक सभा का आयोजन* *नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी एवं सभासदों ने दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की शोक संवेदना*

ड्रमंडगंज सड़क हादसे पर पालिका में शोक सभा का आयोजन*  *नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी एवं सभासदों ने दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की शोक संवेदना*

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। 

*नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी एवं सभासदों ने दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की शोक संवेदना* पर हुए सड़क हादसे में हुई कुल ग्यारह मौतों पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, सभासदो,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पालिका में हुए शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्माओं के शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि बीते रात हुई यह घटना बहुत हृदय विदारक है।इस घटना में एक ही परिवार के नौ लोग समेत कुल ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई है।इस घटना से परिवार को बड़ी क्षति पहुंची है।इस घटना के छोटे बच्चों सहित कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी।इस विभत्स घटना से हम सभी स्तब्ध है और आहत है।इस घटना में जान गंवाने वाले उन परिवार वालों के स्वजनों के प्रति नगर पालिका परिवार शोक संवेदना व्यक्त करता है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस तरह की घटना मीरजापुर में दोबारा न हो और इसके साथ ही ईश्वर से उन दिवंगत आत्माओं के शांति और पीड़ित परिवार को इस दुःख को सहने को शक्ति देने के लिए प्रार्थना करता हूं।इस मौके पर सभासद विजय प्रजापति,राम यादव,नीरज गुप्ता,अमित मिश्रा,शरद सरोज,सीएसआई मनोज सेठ,लिपिक,संजय कुशवाहा, आरआई राजित यादव,अश्वनी गुप्ता, कन्हैया गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।