कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी।। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। उच्चीकृत होने के बाद पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुईं विद्यालयो की सभी 77 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की इन छात्राओं में केजीबीवी देवा की आकांक्षी यादव ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प केजीबीवी विद्यालय में प्रथम स्थान , केजीबीवी देवा की मोनी देवी 81.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा केजीबीवी सिरौलीगौसपुर की तनु ने 81.0 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि को शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी ने छात्राओं के प्रदर्शन और स्टाफ के परिश्रम की सराहना की तथा बालिका शिक्षा के लिए एक मिशाल बताया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने सभी सफल छात्राओं और विद्यालय परिवार को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। केजीबीवी विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कुशल निर्देशन और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा निरंतर मार्गदर्शन को दिया। शिक्षिकाओं ने बताया कि प्रशासन का सहयोग और शिक्षकों का अथक परिश्रम ही इस सफलता का आधार बना, यह सफलता केवल एक स्कूल की नहीं, बल्कि क्षेत्र की हर उस बालिका की जीत है जो पढ़ना चाहती है। इससे ग्रामीण अंचलों में बालिका शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सुधा, विभा मिश्रा , साधना, मीना शर्मा, शकुंतला वर्मा,अर्चना सिंह सुषमा रानी, ज्योति स्वरूप , अभिषेक सिंह, ममता मौर्य, संगीता आर्य, ऋचा सिंह , अंतिमा मिश्रा , प्रीति सिंह, उजाला श्री एवं समस्त केजीबीवी स्टाफ ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त की।









