संविलियन विद्यालय सिमर्रा भोजपुर मे विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया ,बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

निष्पक्ष जन अवलोकन

संविलियन विद्यालय सिमर्रा भोजपुर मे विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया ,बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

बदायूं/बिल्सी ।संविलियन विद्यालय सिमरा भोजपुर विकाश क्षेत्र अम्बियापुर मे वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को परीक्षाफल एव पुरुस्कार दिया गया। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं विद्यालय की स०अ० अनुराय ने प्रेरणा गीत के माध्यम से बच्चो एवं अभिभावको को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजाराम ने बच्चो को शिक्षा के महत्व के बारे मे बताया बशीर अहमद ने विद्यालय में संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर अरविन्द कुमार मिश्रा, संजीव गोयल, किरन रानी, सत्यम सिंह, नीशू देवी, रश्मि सक्सेना, अरविन्द कुमार, रूपेंद्र पालसिंह एवं आशीष कुमार का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर आँगनवाडी कार्यकत्री एवं सहायिका स्टाफ, रसोईया स्टाफ एवं ग्राम के संभ्रांत नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।