ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल के टॉप मेधावियों को मैनेजमेंट ने किया सम्मानित
निष्पक्ष जन अवलोकन
उझानी (बदायूँ) ।एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के सभागार में बुधवार को कक्षा 10 के मेधावी छात्रों जिनमें स्वस्ति जैन, वैष्णवी शाक्य,जानवी,कुनाल सिंह,दीपक कुमार शाक्य,चिराग जैन समेत 17 से अधिक टॉप मेधावी बच्चों का गर्मजोशी से भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में वरीयता सूची में श्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले छात्रों का विद्यालय परिवार ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। समारोह में विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने मेधावी छात्रों को 'ऑनर ऑफ सर्टिफिकेट' व मैडल देकर सम्मानित किया। छात्रों की उपलब्धि पर पूरा सभागार गर्व से भर उठा। कार्यक्रम का आयोजन प्रांजल शर्मा व गौरव शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक निलांशु अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। मेहनत और अनुशासन से आप हर मंजिल पा सकते हैं।” प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक महोदय ने छात्रों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, "अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जीवन में एक अच्छा और सफल इंसान बनना सबसे बड़ी उपलब्धि है।वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके 5 लक्षणों का एक श्लोक के माध्यम से प्रेरित किया , काक चेष्टा, बको ध्यानं, स्वान निद्रा तथैव च।अल्पहारी, गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं ॥ काक चेष्टा (कौवे की चेष्टा): कौवे की तरह हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा और प्रयास।बको ध्यानं (बगुले का ध्यान): बगुले की तरह पढ़ाई या लक्ष्य पर एकाग्रचित्त होकर ध्यान केंद्रित करना।स्वान निद्रा (कुत्ते जैसी नींद): कुत्ते की तरह सतर्कता (हल्की नींद), ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत जाग सकें।अल्पहारी (कम खाने वाला): संतुलित और आवश्यकतानुसार कम भोजन करना, ताकि आलस न आए।गृहत्यागी (घर की सुख-सुविधाओं का त्यागी): आरामदायक जीवन (कम्फर्ट जोन) का त्याग करके विद्या प्राप्त करने वाला। यह श्लोक बताता है कि सफल होने के लिए ज्ञान के प्रति समर्पण और अनुशासन आवश्यक है। इस मौके पर जैन समाज बिल्सी के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन,ट्री मैन प्रशांत जैन ,इंदु जैन,कपिल कुमार आदि गणमान्यजन भी मौजूद रहे









