अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी नगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बाराबंकी नगर इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कमला नेहरू पार्क, छाया चौराहा परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है, एकाग्रता बढ़ती है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। उपस्थित युवाओं ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। योग सत्र का संचालन आयुष विभाग से जुड़े योग प्रशिक्षक श्री शशांक शेखर जी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्री पी जे पांडे जी, विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश शुक्ला जी, विभाग संयोजक श्री योगेश सिंह जी, नगर मंत्री श्री जयशिव त्रिपाठी जी, नगर मंत्री श्री आशीष मिश्रा जी, सह नगर मंत्री श्री अभिषेक शर्मा जी, सह नगर मंत्री श्री आदर्श वर्मा जी, विभाग छात्रा प्रमुख श्री ईशा राज गुप्ता जी, श्री दिलीप तिवारी जी, श्री अखिलेश प्रताप सिंह जी, श्री अरुण पाठक जी, श्री सुनील कुमार जी, श्री विनोद कुमार जी, श्री ज्ञानेश अवस्थी जी, श्री जय शुक्ला जी, श्री अनमोल शुक्ला जी, श्री अंश जी, श्री राघव जी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









