उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष बने कृष्ण मुरारी शर्मा

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष बने कृष्ण मुरारी शर्मा

 निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक(लि.) शाखा राया के प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामंकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। निर्वाचन अधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ कृषि राजदीप सिंह के समक्ष भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शर्मा के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। वही गुरुवार को कृष्ण मुरारी शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव के द्वारा प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा,मूली शर्मा,राजेश चौधरी मनोज शर्मा,कुमरपाल शर्मा,विष्णु शर्मा पूरनमल शर्मा,लक्ष्मण शर्मा,कन्हैया शर्मा,राहुल शर्मा,कुलदीप शर्मा,संतोष शर्मा रहे।