बिल्सी में ‘‘संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026‘‘ का हुआ आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूँ/बिल्सी । नगर के तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस, बिल्सी में ‘‘संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026‘‘ विधानसभा बिल्सी क्षेत्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रजनीकांत महेश्वरी मा0 एम0एल0सी0 व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि हरीश शाक्य मा0 विधायक बिल्सी,ज्ञान देवी सागर चेयरमैन बिल्सी उपस्थित रहे, अतिथियों द्वारा भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये इसके उपरांत सर्व समाज के संभ्रांत व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैंन नगर पालिका परिषद, बिल्सी ओम प्रकाश सागर जी,आदित्य माहेश्वरी, विनय कुमार सागर, तेजस्वी सागर,दीपक वाल्मीकि,सुरेश सागर आदि उपस्थिति रहें।









