भदोही पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भदोही पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। जिले में होली के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों ने जनपद के सभी कस्बों में पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिले में होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर भदोही में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस के जवानों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। सोमवार की शाम को पुलिस महानिरीक्षक मिर्ज़ापुर परिक्षेत्र आर पी सिंह ने गोपीगंज में क़स्बा में भ्रमण किया और पैदल गस्त करते हुए गोपीगंज नगर में भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। दोपहर में भदोही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग पैदल गस्त किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के कानून व्यवस्था को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में पुलिस लगातार भ्रमण शील है रही है। इसी तरह होली त्यौहार के मद्देनज़र जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया और लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। सोमवार को भदोही कस्बे में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द मौर्या, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में पैदल गस्त किया गया। औराई एसडीएम डॉ श्याम मणि त्रिपाठी और सीओ औराई राजीव सिंह के नेतृत्व में घोसियां कस्बे में और ज्ञानपुर सीओ प्रभात राय ने कोइरौना में भ्रमण करके लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। जिले में होली और रमजान माह को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।