क्षेत्र में अपराध नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता- अश्वनी त्रिपाठी थानाध्यक्ष औराई

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता- अश्वनी त्रिपाठी थानाध्यक्ष औराई

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिले में क़ानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए रविवार को तीन निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जहां औराई के प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक मनोज कुमार को दुर्गागंज का प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम से अश्विनी त्रिपाठी को औराई कोतवाली तथा दुर्गागंज प्रभारी निरीक्षक रहे विजय कुमार गुप्ता को साइबर क्राइम भेजा गया। औराई कोतवाली में नये प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी रविवार को औराई कोतवाली पहुंचे और पदभार ग्रहण किया और पत्रकारों संग बैठक की। अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी, क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जायेगा। कहा कि त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाये रखना और त्योहारों को सकुशल प्रेम और सौहार्द से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है। क्षेत्र में मोबाइल छिनैती और चोरी की घटनाओं के बारे में बताया कि ऐसे लोगो पर पुलिस की पैनी नज़र है। किसी को क़ानून को हाथ में लेने की जरूरत नहीं है, किसी भी समस्या के लिए चौबीस घंटे तत्पर हूं। क्षेत्र में निगरानी के लिए तेज तर्रार सिपाहियों की टीम बनाई गई है जो क्षेत्र में पैनी नज़र बनाये रखेंगे। मालूम हो कि मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी अश्विनी कुमार तिवारी 2023 में तैनात है और ज्ञानपुर कोतवाली, चुनाव सेल प्रभारी, भदोही कोतवाली और साइबर थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे चुके है। और रविवार को औराई कोतवाली में 33वें प्रभारी के रूप में अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया। पत्रकारो से बातचीत में बताया कि कोई भी खबर को चलाने के पहले पत्रकार पुष्टि करके चलाये जिससे जनपद और क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।