पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीराजपुर की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक समस्त क्षेत्राधिकारी ,समस्त थाना प्रभारी, के साथ की गई गोष्ठी,

पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीराजपुर की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक  समस्त क्षेत्राधिकारी ,समस्त थाना प्रभारी, के साथ की गई गोष्ठी,

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

आज दिनांक 20.02.2026 को समय 16.30 बजे से सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद भदोही में पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीराजपुर की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक / समस्त क्षेत्राधिकारी / समस्त थाना प्रभारी / समस्त शाखा व इकाई प्रभारी के साथ होली/रमजान माह आगामी त्यौहार, माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा 10 व 12 की परीक्षा के संबंध में अपराध/कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बैठक की गई। होली त्यौहार में हुड़दंगियों, जबरन रंग लगाने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नज़र रखने, संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, ड्रोन से निगरानी और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महोदय द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर स्थित राजपत्रित अतिथि गृह का ,अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही एवं ,शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की गरिमामयी उपस्थिति में जीर्णोद्धार किया गया। महोदय द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाने के लिए थानों में मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को 10 नई स्कूटी आवंटित की गई हैं। यह कदम विशेष रूप से महिला पुलिस द्वारा 'एंटी-रोमियो स्क्वाड' और 'महिला बीट' प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे गश्त में तेजी आ सके। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहने के लिए कहा गया। हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान सुरक्षा और गश्त की व्यवस्था बैठक में निर्देश दिए गए कि होली के दिन निकलने वाले प्रत्येक जुलूस के साथ बॉक्स फॉर्मेशन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के मार्ग में छतों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा, सादे कपड़ों में भी पुलिस बल को तैनात किया जाए। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाए और उसमें प्रबुद्ध वर्ग एवं धर्मगुरुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए और उनके खिलाफ समय से पहले ही निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। त्योहारों के अवसर पर किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न होने दी जाए ताकि शांति और सौहार्द बना रहे। त्योहारों के दौरान निकलने वाले सभी जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए उनके निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार किया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मंदिरों, मेलों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि माहौल पूरी तरह से नियंत्रित रहे। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि वर्तमान समय में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और अन्य स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के तनाव से बचाने के लिए लाउडस्पीकरों की ध्वनि पर नियंत्रण रखा जाए। धार्मिक स्थलों, बारात, जागरण और अन्य कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर बजाने के समय और ध्वनि स्तर को नियंत्रित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई बाधा न हो और वे अपनी परीक्षाओं पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें। प्रभारी स्थानीय अभिसूचना इकाई प्रभारी यातायात प्रभारी यू०पी०-112/अपराध शाखा (समस्त विंग) अग्नि शमन शाखा/CCTNS/आरआई रेडियो डीसीआरबी महिला सेल/विशेष जाँच प्रकोष्ठ/सोशल मीडिया सेल/मानीटरिंग सेल/विधि प्रकोष्ठ/आईजीआरएस सेल/पासपोर्ट सेल सम्मन सेल/न्यायिक सम्मन सेल/नारकोटिक सेल/बाल किशोर सेल/जन सूचना सेल/शिकायत प्रकोष्ठ जनसुनवाई ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी/फील्ड यूनिट/चुनाव सेल/ सोशल मीडिया सेल/ प्रभारी आंकिक एवं समस्त शाखा प्रभारी उपरोक्तानुसार अनुपालनार्थ एवं समय से अपनी सूचनाओं के साथ गोष्ठी में उपस्थित हुए।