गांव की समस्या गांव में समाधान दो पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया

गांव की समस्या गांव में समाधान दो पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।गांव की समस्या, गांव में समाधान' अभियान के तहत दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालें आयोजित की गईं। इन चौपालों में ग्रामीणों ने आवास, किसान सम्मान निधि और हैंडपंप मरम्मत से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। कई शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण का आश्वासन दिया गया।शुक्रवार को पहली चौपाल ग्राम पंचायत सदेवा में ग्राम प्रधान पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसका संचालन पंचायत सचिव सतीश वर्मा ने किया। इस चौपाल में कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं।रामकरण ने आवास न मिलने की शिकायत की। इस पर पंचायत सचिव ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में है और नई किस्त आते ही उन्हें आवास आवंटित कर दिया जाएगा।इंद्रप्रकाश ने किसान सम्मान निधि की किस्त न मिलने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। सचिव ने तत्काल उनकी बैंक पासबुक, खतौनी और आधार कार्ड कृषि विभाग को भेजकर जल्द ही निधि दिलाने का आश्वासन दिया।इसी क्रम में, पंचायत भवन परसा द्वितीय में ग्राम प्रधान नीलम देवी की अध्यक्षता में दूसरी चौपाल का आयोजन किया गया। इसका संचालन पंचायत सचिव आशीष कुमार यादव ने किया। यहां दर्ज दोनों शिकायतें हैंडपंप की मरम्मत से संबंधित थीं।जसकरण सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव के खराब हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को शाम तक दोनों नलों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।चौपालों के दौरान पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों को जनगणना के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य प्रगति पर है और जनगणना कर्मी जब घर आएं तो उन्हें सही जानकारी प्रदान करें, ताकि आंकड़े सटीक रूप से दर्ज हो सकें। अधिकारियों ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील भी की।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव, अमित वर्मा सहित गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।