आकाशवाणी उद्घोषक वेद प्रकाश श्रीवास्तव की माता का निधन, पत्रकार जगत में शोक
गोरखपुर के वरिष्ठ आकाशवाणी उद्घोषक एवं पत्रकार वेद प्रकाश श्रीवास्तव की माता दमयंती श्रीवास्तव का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पत्रकार और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभव पाठक
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर, 18 मई। वेद प्रकाश श्रीवास्तव की माता दमयंती श्रीवास्तव का 85 वर्ष की आयु में शनिवार सायंकाल निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
वेद प्रकाश श्रीवास्तव आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक एवं कंपेयर होने के साथ स्वतंत्र पत्रकार तथा गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य भी हैं। उनकी माता के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकार संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
स्वर्गीय श्रीमती दमयंती श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार रविवार को राप्ती नदी तट पर दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा परिषद से जुड़े पदाधिकारी, डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन के संयोजक मंजीत कुमार श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने भी स्वर्गीय श्रीमती दमयंती श्रीवास्तव, पत्नी स्वर्गीय श्यामता प्रसाद श्रीवास्तव के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रीमती दमयंती श्रीवास्तव अपने पीछे तीन पुत्र, बहुएं एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।









