पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
निष्पक्ष जन अवलोकन।
मनीष
बाराबंकी। फतेहपुर कस्बे में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कटरा निवासी महफूज पुत्र मकबूल बकरियों के लिए पत्तियां काटने पास के एक बाग में गया था। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महफूज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। युवक की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।









